फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

57 प्रधान, 25 सदस्य पद के एजेंटों के बने पास

Wed, 09 Dec 2015 12:09 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
आगामी 13 दिसंबर को मंडी समिति में आयोजित होने वाली मतगणना को लेकर ब्लाक मुख्यालय पर मंगलवार को मतगणना एजेंट बनने के लिए उम्मीदवार समर्थकों व प्रत्याशियों की भीड़ उमड़ी। पूरे दिन चली कार्रवाई में 57 प्रधान व 25 ग्राम सदस्य पद के लिए चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों के पास जारी किए गए।
विज्ञापन


सहायक निर्वाचन अधिकारी राजेश बघेल ने बताया कि प्रधान व ग्राम सदस्य पद के लिए चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों के पास जारी करने का कार्य शुरू कर दिया गया है। 57 ग्राम प्रधान व 25 ग्राम सदस्य पद के लिए एजेंट पास जारी किए गए हैं। कहा कि ग्राम प्रधान पद के लिए चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवार मतगणना एजेंट पास बनवाने को खुद उपस्थित हों।

उनकी गैर हाजिरी में किसी समर्थक का सीधे पास जारी नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बुधवार व गुरुवार को शाम पांच बजे तक पास जारी किए जाएंगे। इसके बाद कोई भी पास जारी नहीं होगा। उधर, उमर्दा विकास खंड में मतगणना के लिए 12 दिसंबर को पास जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन


निर्वाचन अधिकारी अरविंद पांडेय ने बताया कि सिर्फ प्रधान पद के उम्मीदवारों के मतगणना पास जारी होंगे। सदस्य पद के उम्मीदवारों के पास जारी नहीं किए जाएंगे। उम्मीदवार अथवा उनका समर्थक मतगणना का पास जारी करा सकते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें