फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: 5,571 विद्यार्थियों को मिली छात्रवृत्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। मुख्यमंत्री द्वारा छात्रवृत्ति धनराशि अंतरण एवं प्रमाण-पत्र वितरण कार्यक्रम का सजीव प्रसारण शनिवार को विद्यालयों में कराया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। वित्तीय वर्ष 2026-27 के प्रथम चरण में जिले के 5,571 पात्र छात्र-छात्राओं के खातों में 1,36,41,690 रुपये की छात्रवृत्ति धनराशि अंतरित की गई।
विज्ञापन

डीआईओएस पप्पू सरोज ने बताया कि पूर्वदशम के 3,320 विद्यार्थियों को 73,12,000 रुपये और दशमोत्तर कक्षा के 2,251 विद्यार्थियों को 63,29,690 रुपये खातों में भेजे गए। नगर क्षेत्र के जेपी गर्ल्स इंटर कॉलेज एवं गोमती देवी गर्ल्स इंटर कॉलेज की छात्राओं के लिए राजकीय जिला पुस्तकालय की स्मार्ट क्लास में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण कराया गया। इस दौरान डीएम और सीडीओ ने छात्राओं को प्रमाण-पत्र वितरित किए। जिलाधिकारी ने कहा कि छात्रवृत्ति योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को शिक्षा जारी रखने में सहयोग देना है।
अशोक कुमार इंटर कॉलेज में भी वितरण
कन्नौज। शिवाजी नगर सरायमीरा स्थित अशोक कुमार इंटर कॉलेज में भी छात्रवृत्ति प्रमाण-पत्र वितरण कार्यक्रम हुआ। यहां समाज कल्याण विभाग के अमरकांत, पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक विभाग के फैजुल हसन ने छात्र-छात्राओं को प्रमाण-पत्र दिए और शिक्षा व तकनीकी ज्ञान के महत्व पर प्रकाश डाला। इस दौरान प्रबंधक अशोक कुमार दुबे, प्रधानाचार्य सोनू सिंह, छात्रवृत्ति प्रभारी अभिषेक कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें