फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: तहसील स्तरीय एथलेटिक्स के लिए नौ का चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदरपुर। भारतीय शिक्षा सदन इंटर कॉलेज में शनिवार को विद्यालय स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता हुई। इसमें छात्रों ने ऊंची कूद, लंबी कूद समेत विभिन्न एथलेटिक्स स्पर्धाओं में प्रतिभाग कर प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बेहतर प्रदर्शन करने वाले नौ खिलाड़ियों का चयन तहसील स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया। चयनित खिलाड़ियों में कृष्ण, सुमित, अनुज, दिव्या, प्रज्ञा, राखी, राधा, कृष्णा और समीर शामिल हैं। ये खिलाड़ी पांच और छह अक्तूबर को बाबा हरिपुर इंटर कॉलेज कसावा में होने वाली तहसील स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। चयन प्रक्रिया प्रधानाचार्य योगेंद्र कुमार, क्रीड़ा प्रभारी प्रवेश प्रजापति, सुनील कुमार सिंह भदौरिया और योगेंद्र कुमार शुक्ला की देखरेख में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें