फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोपाष्टमी पर 53 गाो पालक सम्मानित

Wed, 09 Nov 2016 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
विज्ञापन
गाोपाष्टमी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कस्बे में गोपाष्टमी का पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। इस मौके पर रामलीला मैदान में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान दूर-दराज ग्रामीण अंचलों से अपनी गायों को लेकर आए गोपालकों का सम्मान किया गया। श्रद्धालुओं ने पंडाल में आई 53 गायों की पूजा-अर्चना की। उनको श्रद्धा पूर्वक चारा व अन्न का प्रसाद खिलाया।
विज्ञापन


रामलीला मैदान में आचार्य पंडित अनुपम शास्त्री ने हवन-पूजन की शुरुआत कराई। गोपाष्टमी पर्व पर उन्होंने कहा कि वैदिक धर्म में गायों को विशेष महत्व दिया गया है। कई जीवन रक्षक औषधियां गाय के ही मूत्र से ही निर्मित हो रही है। इसके अलावा गाय का दूध भी अमृत के समान माना जाता है।

हवन-पूजन के बाद मौजूद श्रद्धालुओं व महिलाओं ने सभी गायों की पूजा-अर्चना की। र्गापालकों का भी माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। कस्बे के मुस्लिम गौ पालक मो.इकरार की गाय को सर्वश्रेष्ठ घोषित कर उनको सम्मानित किया गया। इस दौरान चेयरमैन प्रतिनिधि विनोद कुमार गुप्ता, धर्मेंद्र गुप्ता, ओमप्रकाश गुप्ता, संजीव गुप्ता, आशीष दुबे, आचार्य मुकेशानंद, आचार्य बाबा गोविंददास, रामजी मिश्रा, महेश ओमर, मनोज राठौर, महेश पांडेय, सचिन गुप्ता, कैलाश सविता सहित तमाम श्रद्धालु मौजूद रहे। इसके अलावा कस्बे में घर-घर लोगो ने गोपाष्टमी के पर्व पर गायों का पूजन-अर्चन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें