फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाइड रेंजर्स को बताया स्काउटिंग का इतिहास

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। डायट स्थित राजकीय महिला महाविद्यालय में चल रहे दिवसीय गाइड व रेंजर्स शिविर का शनिवार को सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ समापन हुआ। कार्यक्रम के दौरान गाइड रेंजर्स को स्काउटिंग के इतिहास से अवगत कराया गया।
विज्ञापन


शनिवार को सुबह 10 बजे प्रार्थना व व्यायाम के साथ स्काउट प्रार्थना, ध्वजारोहण, ध्वज गीत का आयोजन हुआ, जिला सचिव हरिओम त्रिपाठी ने स्काउटिंग के इतिहास के बारे में बताते हुए प्रणाम व सलामी का महत्व बताया। गाइड, रेंजर्स को मीनार बनाना, सीटी संकेत, ध्वनाकृति, राष्ट्रीय ध्वजाकृति व फहराना आदि बताया गया। जिला संगठन कमिश्नर लज्जाराम वर्मा ने दीक्षा संस्कार कार्य कराया।

शिविर में राजकीय महाविद्यालय की 32 छात्राओं ने रेंजर्स शिविर व राजकीय रमावाई बालिका इंटर कालेज की 56 छात्राओं ने गाइड शिविर में भाग लिया। कार्यक्रम प्रभारी डॉ. अंजना जादौन ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में प्राचार्य धीरेंद्र सिंह, डॉ. पवन चौहान, राकेश चंद्र, पुष्पराज सिंह, भोजराज सिंह, डॉ. अनुपम मिश्रा, रमाबाई इंटर कालेज की प्रधानाचार्य राजेश शर्मा, साधना सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



गाइड रेंजर्स को बताया स्काउटिंग का इतिहास
फोटो- 01सीएचबीपी57- गाइड रेंजर्स को जानकारी देते जिला संगठन कमिश्नर।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें