फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीः कन्नौज में जमीन पर कब्जे की नियत से गिराई दीवार, 1 की मौत 6 घायल 

Sat, 01 Dec 2018 03:10 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

 
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के कन्नौज में दीवार गिरने से एक की मौत हो गई जबकि 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित का कहना है कि जमीन पर कब्जे की नियत से दीवार गिरा दी गई है। 

 

कन्नौज सदर कोतवाली के गांव बनसरामऊ में दीवार गिरने से 6 साल के बच्चे की मौत हो गई है और परिवार के 6 लोग घायल हो गए। पीड़ित सुनील ने बताया कि पड़ोस के लोगों ने जमीन पर कब्जे की नियत से दीवार गिरा दी। जिसकी चपेट में आकर बेटे प्रांशु की मौत हो गई। परिजनों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर जिला अस्पताल के सामने जाम लगा दिया। परिजनों ने दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की। पुलिस के आश्वासन पर लोग शांत हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें