फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: जनगणना प्रशिक्षण में 400 प्रगणकों को सिखाए काम के तरीके

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। जनगणना को लेकर गुरुवार को तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू हुआ। पहले चरण में 400 प्रगणकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। मास्टर ट्रेनरों ने उन्हें घर-घर जाकर जानकारी जुटाने, मोबाइल एप और पोर्टल का इस्तेमाल करने तथा निर्धारित प्रपत्र भरने की प्रक्रिया समझाई।
विज्ञापन


एसडीएम ज्ञानेंद्र कुमार द्विवेदी ने निरीक्षण के बाद प्रगणकों को जिम्मेदारी और पारदर्शिता के साथ काम करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनगणना के आंकड़े देश और प्रदेश की विकास योजनाओं तथा नीतियों के निर्धारण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसलिए प्रत्येक परिवार से संबंधित जानकारी सही तरीके से दर्ज की जाए। लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
प्रशिक्षण के दौरान मकान की स्थिति, परिवार के विवरण और उपलब्ध सुविधाओं से संबंधित जानकारी दर्ज करने की प्रक्रिया समझाई गई। साथ ही डिजिटल माध्यम से आंकड़े जुटाने और फॉर्म भरने में आने वाली समस्याओं का समाधान भी किया गया। एसडीएम ने कहा कि सभी प्रगणक प्रशिक्षण को गंभीरता से लें, जिससे क्षेत्र में जनगणना का कार्य व्यवस्थित और त्रुटिरहित तरीके से पूरा किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें