फर्श पर लेटे डायरिया से पीड़ित मरीज।
- फोटो : अमर उजाला
सिकंदरपुर के मोहल्ला जगदीशपुर खेड़ा के साथ अब पूरे कस्बे में डायरिया का प्रकोप फैल गया है। इसकी चपेट में आने से रविवार तक 38 लोग बीमार हो चुके हैं। सौ शैय्या अस्पताल में 15 मरीज भर्ती हैं। कई फर्रुखाबाद तो कई कानपुर में इलाज करवा रहे हैं। इस बीमारी की चपेट में आने से अब तक चार लोगों की मौत भी हो चुकी है। एक सप्ताह पहले जगदीशपुर खेड़ा में डायरिया का प्रकोप फैल गया था। इसकी चपेट में आकर दर्जनों लोग बीमार हो गए थे।
अब हालत यह हो गई है कि इसका प्रकोप पूरे कस्बे में फैल गया है। डायरिया की चपेट में आने से रविवार को कस्बे के प्रवीन कुमार, विद्याप्रकाश, हर्ष, वेदप्रकाश शुक्ला, जयप्रकाश, पंकज दुबे, सुरू ठाकुर, वोदी ठाकुर, अर्पित, आशीष, अर्पित, लक्ष्मी, अफसाना, बहौस, निशा बीमार हो गई।
इन्हें सौ शैय्या अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालत गंभीर होने पर सुरू ठाकुर और वोदी ठाकुर उपचार के लिए फर्रुखाबाद ले जाया गया, वेदप्रकाश शुक्ला को कानपुर में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा कई अन्य मरीज प्राइवेट डाक्टरों से इलाज करा रहे हैं। डायरिया की चपेट में आने से अब तक कस्बे के चार लोगों की मौत भी हो चुकी है।