फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह दिन से अंधेरे में 36 गांव

Thu, 16 Mar 2017 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
विज्ञापन
बिजली - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
तकनीकी खराबी के कारण 33 केवी शेखपुर उपकेंद्र का पांच एमवीए ट्रांसफार्मर फुंक गया है, जिसके चलते 36 गांवों में छह दिन से अंधेरा है। अधिकारी ट्रांसफार्मर के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं, लेकिन नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में इन गांवों को बहवलपुर उपकेंद्र से आपूर्ति देने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


33 केवी उपकेंद्र शेखपुर में लगा इकलौता पांच एमवीए ट्रांसफार्मर दस मार्च को अचानक खराब हो गया था। डिवीजन कार्यालय से परीक्षण टीम के अवर अभियंता आशीष कुमार ने ट्रांसफार्मर का परीक्षण किया तो वह खराब निकला। जेई की रिपोर्ट पर अधिशासी अभियंता सुभाषचंद्र सचान ने ट्रांसफार्मर कंपनी काटसंस लि.को पत्र लिखा, लेकिन कंपनी ने अभी ट्रांसफार्मर देने से मना कर दिया। इस पर एक्सईएन ने अधीक्षण अभियंता व मुख्य अभियंता कानपुर को समस्या से अवगत कराया। वहीं विशुनगढ़ फीडर से जुड़े गांवों में बिजली न पहुंचने की जानकारी मिलते ही विधायक अर्चना पांडेय ने भी अधिकारियों से बात की और शीघ्र ट्रांसफार्मर बदलने के लिए कहा।

अधिशासी अभियंता ने बताया कि उच्चाधिकारियों की ओर से दूसरा ट्रांसफार्मर कानपुर से भेजा जा रहा है। शुक्रवार शाम तक ट्रांसफार्मर आने की संभावना है। तब तक इन गांवों को बहवलपुर उपकेंद्र से जोड़कर आपूर्ति शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें