राजकीय मेडिकल कालेज के प्राचार्य डा. डीएस मारतोलिया ने गुरुवार को मेडिकल कालेज के सभी विभागों का औैचक निरीक्षण किया। ओपीडी व वार्ड में 24 जूनियर व सीनियर चिकित्सक तथा शैक्षणिक भवन के निरीक्षण में दस चिकित्सा शिक्षक ड्यूटी से नदारद मिले। इन सभी की रजिस्टर में गैर हाजिरी लगाकर स्पष्टीकरण मांगा गया है।
प्राचार्य ने बताया कि सुबह नौ से 10.30 तक निरीक्षण किया। इमरजेंसी वार्ड के निरीक्षण में डाक्टर व कर्मचारी मौजूद मिले। ओपीडी व जनरल वार्ड का जब निरीक्षण हुआ तो यहां तैनात 24 जेआर व एसआर अपनी ड्यूटी से गायब मिले। ये सभी डाक्टर कानपुर से अप डाउन करते हैं। इस पर उनकी गैर हाजिरी लगाकर नोटिस भेजा जा रहा है।