फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: 28 हजार किसान नहीं बेच सकेंगे गेहूं

Tue, 14 Apr 2026 12:31 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। जिन किसानों ने अभी तक अपनी फार्मर रजिस्ट्री नहीं कराई है, उनकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। शासन के निर्देश पर जिले में फार्मर रजिस्ट्री का विशेष अभियान तेजी से चल रहा है, लेकिन अभी भी जिले में करीब 28 हजार किसान इस प्रक्रिया से दूर हैं। कृषि विभाग ने स्पष्ट किया है कि बिना फार्मर रजिस्ट्री के न तो पीएम किसान सम्मान निधि मिलेगी और न ही किसान सरकारी केंद्रों पर गेहूं अथवा धान की फसल बेच पाएंगे।
विज्ञापन

जिले में अब तक एक लाख 83 हजार किसानों की फार्मर रजिस्ट्री हो गई है। जिले में अभियान चलाकर किसानों की फार्मर रजिस्ट्री बनाई जा रही है। जिले में दो लाख 11 हजार किसानों की फार्मर रजिस्ट्री होनी है। शासन के निर्देश हैं कि फार्मर रजिस्ट्री कराने वाले ही किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, खाद, बीज समेत अन्य कृषि विभाग की योजनाओं का लाभ दिया जाएगा। सभी किसानों की फार्मर रजिस्ट्री कराना अनिवार्य कर दिया है, ताकि पात्र किसानों को योजनाओं का लाभ मिल सके।
विभाग के अनुसार तीन हजार ऐसे किसान चिह्नित किए गए हैं, जिनका मोबाइल फोन नहीं लग रहा है। इनमें कई किसानों का तो नंबर स्विच आफ है। इस वजह से इन किसानों का संपर्क नहीं हो पा रहा है। उप निदेशक कृषि संतोष कुमार ने बताया कि अभियान चलाकर किसानों की फार्मर रजिस्ट्री बनाई जा रही है। शत-प्रतिशत किसानों की फार्मर आइडी बनेगी। शेष बचे किसानों के लिए 15 अप्रैल तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत प्रतिदिन पंचायतों में शिविर लगाकर मौके पर ही पंजीकरण किया जा रहा है। पिछले चार दिनों के भीतर लगभग 2600 नए किसानों ने अपनी रजिस्ट्री पूरी कराई है। उप कृषि निदेशक संतोष कुमार ने बताया कि फार्मर रजिस्ट्री न कराने वाले किसानों को सम्मान निधि के अलावा सरकारी केंद्रों पर गेहूं व धान बेचने की सुविधा से भी वंचित होना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें