कन्नौज। एलाइजा रिपोर्ट में 25 डेंगू पॉजिटिव मिले हैं। वहीं पैथोलॉजी में रैपिड टेस्ट किट से जांच में डेंगू के तीन मरीज मिले। गुरुवार को कोरोना का कोई मरीज नहीं मिला। जिले में अब दो सक्रिय मरीज हैं।
पैथोलॉजी में रैपिड टेस्ट किट से जांच में तीन और एलाइजा रिपोर्ट में 25 डेंगू पॉजिटिव मिले। जिले में अब तक किट से 265 और एलाइजा में 671 डेंगू पॉजिटिव मिल चुके हैं। गुरुवार को जिला अस्पताल में 226 मरीजों ने पंजीकरण कराया। इनमें बुखार के 18 मरीज मिले। 11 मरीजों की रैपिड टेस्ट किट से जांच हुई। इसमें तीन डेंगू पॉजिटिव मिले।
वहीं स्वास्थ्य विभाग ने गुरुवार को उदैतापुर, मोचीपुर, हौदापुर्वा, पठकाना मोहल्ला, शरीफापुर, नसरापुर, सखौली, कालिका नगर, ठठिया, बिनौरा, अशोक नगर, बेहरिन, टिड़ियापुर, कपूरापुर, जसौली, गंगधरापुर, खोजीपुर, निकवा, मुंडाला, बरौली और नंदपुर तालग्राम में कैंप लगाए। यहां परीक्षण कर दवाएं दी गईं।