फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: कन्नौज डिपो के जल्द शामिल होंगी 23 नई बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। डिपो में लगातार बसों की संख्या में इजाफा हो रहा है। जल्द ही कन्नौज डिपो को 23 नई रोडवेज मिलेंगी। इसके बाद रोडवेज बसों की संख्या 94 पहुंच जाएगी। रोडवेज की संख्या बढ़ने से यात्रियों को भी बेहतर सुविधाएं मुहैया होंगी।
विज्ञापन




कन्नौज डिपो के बेड़े में 69 रोडवेज बसें थी। जून के आखिरी सप्ताह में डिपो को पांच नई रोडवेज बसें मिली थी, जिसके बाद संख्या 74 पहुंच गई। इन बसों को ग्रामीण क्षेत्रों में चलाया जा रहा है। नई बसों के मिलने से पहले परिवहन निगम चालकों की संख्या बढ़ाने का प्रयास कर रहा है। ताकि बसें मिलने के बाद उन्हें तुरंत संचालित कराया जा सके। साथ ही बसों के संचालन के लिए रूट चार्ट भी तैयार कराया जा रहा है। एआरएम एमएल वर्मा ने बताया कि 28 नई बसें मिलनी थीं, जिसमें पांच बसें मिल चुकी हैं। 23 नई बसें और डिपो को मिलनी हैं। जल्द ही डिपो को बसें मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें