फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: छह दिनों में मिले 22 डेंगू के मरीज, संख्या पहुंची 256

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। सर्दी की दस्तक के बाद भी डेंगू का प्रकोप कम नहीं हो रहा है। लगातार डेंगू मरीजों की संख्या बढ़ रही है। छह दिनों में 22 नए डेंगू के मरीज मिले हैं। अब जिले में डेंगू मरीजों की संख्या 256 पहुंच गई है। 27 मरीजों का इलाज निजी अस्पतालों में चल रहा है। एंटी लार्वा का छिड़काव और फॉगिंग न होने के कारण घर हो या बाहर, लोगों को मच्छर परेशान कर रहे हैं।
विज्ञापन


हर साल मच्छरजनित बीमारियों के प्रकोप को रोकने के लिए लाखों रुपये खर्च किए जाते है। इससे एंटी लार्वा का छिड़काव और फॉगिंग कराई जा सके और लोग मच्छरों के प्रकोप से बच सके। लाख प्रयास के बाद भी मच्छरों का प्रकोप कम नहीं हो रहा है और लोग डेंगू के शिकार हो रहे हैं। अब तक 64 लोग मलेरिया से पीड़ित हो चुके हैं और सभी स्वस्थ हो गए हैं। मलेरिया अधिकारी यूपी सिंह ने बताया कि जहां पर भी डेंगू से पीड़ित मरीज मिल रहे हैं, वहां पर इनडोर और आउटडोर स्प्रे कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करें। बुखार आने पर डॉक्टर से परामर्श लें। घर के आसपास जलभराव न होने दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें