पर्चा लेने जाते भाजपा तिर्वा प्रत्याशी कैलाश राजपूत।
- फोटो : amar ujala
नामांकन के पहले दिन किसी प्रत्याशी ने पर्चा दाखिल नहीं किया। मंगलवार को तीनों विधानसभा से कुल 21 लोगों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर नामांकन फार्म लिए। इसमें तिर्वा से भाजपा नेता व पूर्व भाजपा राज्यसभा सांसद रामबख्श वर्मा के पुत्र आलोक वर्मा ने भी निर्दलीय चुनाव लड़ने के लिए मंगलवार को नामांकन फार्म लिया। कन्नौज सीट से भाजपा समर्थक भोलानाथ, बसपा समर्थक दिलीप कुमार ने फार्म लिया। वहीं, वोटर्स इंटरनेशनल पार्टी के दीपक कुमार, निर्दलीय प्रत्याशी राज कठेरिया ने नामांकन फार्म लिया।
जन अधिकार पार्टी से राम प्रकाश सिंह ने नामांकन फार्म लिया। तिर्वा सीट से बसपा से विजय सिंह विद्रोही, भाजपा से कैलाश राजपूत, वोटर्स इंटरनेशनल पार्टी से देवेंद्र बाथम, निर्दलीय उम्मीदवार पवन कुमार भानू, रघुवीर सिंह, मोहम्मद नैय्यर खां, शशिबाला, रीता यादव, विजय कुमार, नरेश सिंह ने नामांकन फार्म लिया।
वहीं, भाजपा के पूर्व सांसद रामबख्श वर्मा के पुत्र आलोक वर्मा ने निर्दलीय चुनाव लड़ने के लिए नामांकन फार्म लिया। छिबरामऊ विधानसभा सीट से बसपा से ताहिर हुसैन सिद्दीकी ने चार सेट, वोटर्स इंटरनेशनल पार्टी से लालू यादव, जन अधिकार मंच से विवेक कुमार, समाजवादी पार्टी से अरविंद सिंह यादव, निर्दलीय प्रत्याशी संजीव कुमार ने नामांकन फार्म मंगाया है।