फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुब्रत सहित पांच हजार लोग अयोध्या रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कन्नौज। अयोध्या में होने वाली धर्मसभा में शामिल होने भाजपा के प्रदेश मंत्री सुब्रत पाठक सहित करीब पांच हजार लोगों के जिले से जाने का दावा किया जा रहा है। शनिवार को सुबह से शाम तक बसों और निजी वाहनों से लोग अयोध्या रवाना होते रहे। पुलिस ने संवदेनशील इलाकों में चौकसी बढ़ा दी है। सोशल मीडिया और व सार्वजनिक स्थलों पर अफवाह फैलाने वालों पर नजर रखी जा रही है।

अयोध्या में रविवार को विश्व हिंदू परिषद धर्मसभा का आयोजन कर रहा है। इसमें राम मंदिर निर्माण पर चर्चा होगी। भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी सचिन शर्मा ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक मधुराम शरण के हवाले बताया है कि जिले से करीब पांच हजार लोग 100 चार पहिया वाहन व 70 बसों अयोध्या गए हैं। पूर्व विधायक बनवारीलाल दोहरे, अमरनाथ दुबे, प्रमोद गुप्ता, गुड्डा गुप्ता, प्रभात बाजपेई, आशुतोष मिश्रा, छोटू कनौजिया, अनिल गुप्ता, विशाल शुक्ला, छोटू कनौजिया, अमन कनौजिया, आकाश मिश्रा, राजा पाठक, रंजीत कश्यप, सौरभ कटियार भी शामिल हैं। रात करीब आठ बजे कन्नौज मंडी समिति से एक काफिला कूच करेगा। जिले में संघ के धर्मेंद्र वर्मा को यात्रा प्रमुख व कौशलेंद्र प्रताप सिंह को सह प्रमुख बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीजीपी ने प्रदेश के सभी जिलों में पुलिस महकमे को अलर्ट किया है। डीजीपी के निर्देश पर एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने संवेदनशील इलाकों में पुलिस बल तैनात किया है। सादे कपड़ों में भी सिपाहियों को तैनात किया गया है। वहीं पुलिस विभाग सार्वजनिक बाजारों और स्थानों पर नजर बनाए रखे हुए है। इसके साथ ही पुलिस सोशल साइट पर अफवाह फैलाने वाले लोगों पर भी नजर रखे हुए है। अपर पुलिस अधीक्षक केशव चंद्र गोस्वामी ने बताया कि अफवाह फैलाने वाले और शांति व्यवस्था में दखल देने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।


सुब्रत सहित पांच हजार लोग अयोध्या रवाना
पुलिस अलर्ट, सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर निगाह
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें