फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

67 अपात्रों को बांट दिए इंदिरा आवास

विज्ञापन
विज्ञापन
67 अपात्रों को बांट दिए इंदिरा आवास
विज्ञापन

कन्नौज। जलालाबाद विकास खंड की ग्राम पंचायत मिरगावां में ग्रामीणों ने इंदिरा आवास आवंटन में घपलेबाजी का पिटारा खोलकर प्रशासन के सामने रखा है। ग्रामीणों द्वारा सूचना के अधिकार के तहत प्राप्त की गई जानकारी में 67 आवासों में घपलेबाजी सामने आई है। जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी को दिए गए शिकायती पत्र में कहा गया है कि ग्राम प्रधान व सचिव की मिलीभगत से अपात्रों को वर्ष 2001 से 2010 तक यह आवास आवंटित हुए हैं। इनमें 29 आवास ऐसे हैं, जिन्होंने धनराशि मिलने के बाद हड़प कर ली और निर्माण ही नहीं कराया। जबकि चार आवास ऐसे हैं जिनका आवंटन पति-पत्नी दोनों के नाम हुआ है।
विज्ञापन

क्षेत्र पंचायत सदस्य इरफान खां, पूर्व ब्लाक प्रमुख उमर इदरीसी, रफी अहमद खां, ग्रीशचंद्र तिवारी, इस्तेखार खां, मुईन खां, कमरुल ने दिए गए शिकायती प्रार्थनापत्र में आरोप लगाया है कि आवास आवंटन में धांधली हुई है। शिकायती पत्र में कहा कि तत्कालीन प्रधान राशिद जमाल व वर्तमान प्रधान पारो बेगम पत्नी राशिद जमाल व सचिव ने 67 आवासों में गड़बड़झाला किया है। आवास का लाभ पाए कुछ लाभार्थी ऐसे हैं, जिनको महामाया व इंदिरा आवास दोनों का लाभ मिला है। इस सूची में आठ आवास ऐसे हैं, जिनका पहले से पक्का मकान निर्मित है, इसके बावजूद उनको आवास आवंटित कर दिया गया। उधर सीडीओ ने कहा कि मामला काफी पुराना है। हालांकि बीडीओ को निर्देशित किया जा रहा है कि वह मामले की बिंदुवार जांच करके रिपोर्ट सौंपे। गड़बड़ी है तो संबंधित लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें