फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

तालग्राम (कन्नौज)। थानाक्षेत्र तालग्राम के त्योर मोड़ के समीप सामने से आ रहे अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। बाइक चालक का हेलमेट न लगाना मौत का कारण बना।

जनपद मैनपुरी थाना बेवर के गांव रुद्धपुर निवासी अनिल उर्फ सुनील (34) बाइक से कोतवाली छिबरामऊ के कुंवरपुर बनवारी निवासी अपने साढ़ू सर्वेश कुमार के पुत्र अमन के साथ रविवार की दोपहर छिबरामऊ की ओर जा रहे थे। तालग्राम छिबरामऊ मार्ग पर सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने बीडी डिग्री कालेज के समीप टक्कर मार दी। मौसा व भतीजा दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोग दौड़े तो चालक वाहन समेत भाग निकला।
विज्ञापन


किसी दूसरी घटना से लौट रही यूपी 100 डायल पुलिस के राजाराम, कमलेश व अमरसिंह ने दोनों को सीएचसी तालग्राम में भर्ती कराया। डा. अमित वर्मा ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया था, लेकिन परिजन सौ शैय्या अस्पताल छिबरामऊ ले गए। जहां दोनों की हालत गंभीर होने पर मेडिकल कालेज तिर्वा रेफर किया गया है। 108 नंबर एंबुलेंस के एमटी अरुण कुमार तिर्वा लेकर गया, जहां इलाज के दौरान अनिल उर्फ सुनील की मौत हो गई।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष मोहम्मद तारिक खान का कहना है कि सुनील उर्फ अनिल की मेडिकल कालेज में मौत की सूचना मिली है। चौकी प्रभारी अमोलर को भेजा जा रहा है। परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

- सिर पर हेलमेट न होने से चली गई जान
- साढ़ू के बेटे के साथ जा रहा था
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें