फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सीएम के काफिले में शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

तिर्वा(कन्नौज)। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के काफिले में शामिल बोलेरो तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के बलनपुर गांव के पास असंतुलित होकर खड्ड में जा गिरी। बोलेरो में सवार औरैया जिले के दिबियापुर कस्बे के निवासी तीन सपा नेता घायल हो गए। उनको एंबुलेंस से मेडिकल कालेज में भर्ती किया गया।

औरैया जिले के दिबियापुर में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का एक कार्यक्रम रविवार को था। कार्यक्रम के समापन के बाद पूर्व मुख्यमंत्री तिर्वा होकर एक्सप्रेस वे के जरिए लखनऊ लौट रहे थे। उनके काफिले में औरैया जिले के दिबियापुर के कृष्णा नगर मोहल्ला निवासी ऋषभ (22) व बसुंधरा कालोनी दिबियापुर निवासी आदर्श (21), आशीष (24) बोलेरो से तिर्वा आ रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाम 4.40 के करीब बलनपुर के पास उनकी बोलेरो अनियंत्रित होकर खड्ड में जा गिरी। कोतवाली पुलिस ने एंबुलेंस से तीनों युवकों को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। इमरजेंसी वार्ड में उनका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें