फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हुड़दंग होने पर तत्काल पुलिस को दें सूचना

विज्ञापन
विज्ञापन
तालग्राम (कन्नौज)। अमोलर कस्बे की पुलिस चौकी में प्रभारी दरोगा महेंद्र सिंह ने क्षेत्र के लोगों, ग्राम प्रधानों, क्षेत्र व ग्राम पंचायत सदस्यों के साथ होली के पर्व व लोकसभा चुनाव को लेकर बैठक की।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बिना अनुमति के डीजे बजाने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी। प्रधानों से कहा कि किसी तरह की समस्या या हुड़दंग होने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें। केमिकल युक्त रंग न डालें। रंग खेलने के लिए किसी के साथ जोर जबरदस्ती न करें। बाइकों से आने जाने वाले लोगों पर रंग न फेंकें, ऐसे में दुर्घटनाएं हो सकती हैं। नशे की हालत में हुड़दंग करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। इस मौके पर सुखवीर सिंह, मुकेश राठौर, धीरेंद्र कुमार, अंकित, श्याम सिंह, पियूष, उपकार, अरविंद, रवि, विवेक सविता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें