फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुपस्थित मिलने पर आठ शिक्षकों को वेतन रोका, एक निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कन्नौज। बीएसए दीपिका चतुर्वेदी ने मंगलवार को कई प्राथमिक विद्यालयों का निरीक्षण किया। अनुपस्थित मिलने पर आठ शिक्षकों का वेतन और एक शिक्षामित्र का मानदेय रोकने के निर्देश दिए। कपूरपुर प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक विश्व मोहन को निलंबित कर दिया।

उमर्दा विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय रज्जापुर्वा में शिक्षक राजीव कुमार, जितेंद्र कुमार, दीपक कुमार, अनिल कुमार अनुपस्थित मिले। विद्यालय में रसोइया भी नहीं मिली। ग्रामीणों ने बताया कि वह अक्सर देरी से आती है। रतनापुर सरैंया प्राथमिक विद्यालय के निरीक्षण के दौरान शिक्षामित्र स्मृति आन्नद सिंह गैरहाजिर मिली। निरीक्षण में विद्यालय में गंदगी पाई गई। इस पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने बेहतर साफ-सफाई के निर्देश दिए। जसापुर्वा प्राथमिक विद्यालय के निरीक्षण के दौरान शिक्षक रामनरेश की रजिस्टर पंजिका, साफ-सफाई, मिडडे मील समेत कई मामलो में लापरवाही मिलने पर बीएसए ने एक माह में सुधार के निर्देश दिए। सदर ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय महचंदापुर में गंदगी पाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षक नीलम की लापरवाही सामने आने पर सुधर के निर्देश दिए। कपूरपुर प्राथमिक विद्यालय के विश्वमोहन को अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए निलंबित कर दिया गया। शरीफापुर प्राथमिक विद्यालय की शिक्षिका कुमकुम तिवारी, उमापाल, पूजा, इशरत, व अनुदेशक दीपिका पाठक विद्यालय बंद कर सड़क पर खड़ी मिलीं।


एक शिक्षक निलंबित, आठ का वेतन रोका
स्कूल देरी से पहुंचे और लापरवाही पर बीएसए ने की कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें