फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नृत्य में अनामिका, गायन में सरस्वती ने बाजी मारी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
छिबरामऊ। विश्व दिव्यांग दिवस पर समग्र शिक्षा योजना के तहत सोमवार को डायट मैदान पर परिषदीय स्कूल के बच्चों की खेलकूद और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रतियोगिता आयोजित की गई। मैदान पर बच्चों का जोश देखते ही बन रहा था।

सुबह करीब एक बजे डायट प्राचार्य विधि नारायण सिंह ने 100 मीटर दौड़ के धावकों को हरी झंडी दिखाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इसमें सौरभ पहले और शिवम को दूसरे स्थान पर रहे। गोला फेंक में आकाश ने पहला इनाम जीता। नृत्य में अनामिका और गायन में सरस्वती पहले स्थान पर रहीं। रंगोली स्पर्धा में दीप्ती ने बाजी मारी।
विज्ञापन


सुलेख अंकित और निबंध स्पर्धा का पहला इनाम प्रदीप कुमार ने जीता। चित्रकला में सौरिख के रमाकांत ने बाजी मारी। कुर्सी दौड़ में साधना अव्वल रहीं तो रस्साकसी में हुसैन, सचिन, आकाश की टीम जीती। ब्रेल, लेखन में गौरव पहले, साहिल दूसरे स्थान पर रहे। छूकर पहचानों स्पर्धा में तारा प्रथम और सोनी दूसरे स्थान पर रहीं। इसके पहले बीएसए दीपिका चतुर्वेदी ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया।

सतेंद्र भूषण शुक्ला के संचालन में हुए कार्यक्रम में बीईओ सुनील दुबे, ओपी वर्मा, डॉ.सुनील चतुर्वेदी, विनोद कुमार मिश्रा, चंद्रलता त्रिपाठी, अनूप मिश्रा, राजपाल शाक्य, डॉ.आशीष राजपूत, धर्मेंद्र सिंह बैस, शैलेष मिश्रा, मीना राठौर, सुमनलता यादव, पूजा पांडेय, ब्रजपाल सिंह भदौरिया, संजय वर्मा, मुनीश गुप्ता, राजेश पाठक, शशिकांत शुक्ला, रमा मिश्रा, जितेंद्र, सतेंद्र यादव, अप्रमेय पाठक, प्रदीप दीक्षित, रमाकांत सिन्हा, अलका दुबे, राजेश वर्मा और श्वेता आदि मौजूद रहीं।

प्रतियोगिता में भाग लेने हसेरन ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय हुसैननगर का कक्षा तीन का छात्र भानू भी पिता नरेंद्र के साथ आया था। अतिथियों के माल्यार्पण के दौरान धूप में बैठा भानू बेहोश हो गया। पिता उसे उठाकर पंडाल में ले गया और जमीन पर लिटा दिया। फर्स्ट एड की कोई व्यवस्था नहीं थी। करीब आधे घंटे तक बच्चे के हाथ पैर रगड़े गए तब उसे होश आया। बीएसए दीपिका चतुर्वेदी ने बताया कि बच्चे को दौरा पड़ा था। उसे दिन में दो-तीन बार इस तरह के दौरे पड़ते हैं।
विज्ञापन


प्रतियोगिता का उद्घाटन सुबह 10 बजे उपजिलाधिकारी गौरव शुक्ला को करना था लेकिन वह नहीं आ सके। आयोजक बीएसए दीपिका चतुर्वेदी करीब ढाई घंटे देरी से 12:45 बजे पहुंचीं। इसके बाद कार्यक्रम शुरू हुआ। मैदान की भी ठीक से सफाई नहीं कराई गई थी। जगह जगह गिट्टियां पड़ीं थीं, इसी के बीच बच्चे नंगे पैर दौड़े। बच्चों को नाश्ते में एक-एक बिस्कुट का पैकेट दिया गया।


नृत्य में अनामिका, गायन में सरस्वती छाईं
डॉयट मैदान पर पर हुई परिषदीय स्कूलों के दिव्यांग बच्चों की खेलकूद प्रतियोगिता
क्रासर
100 मीटर दौड़ में सौरभ व गोलाफेंक में आकाश जीते
दीप्ती ने रंगोली और प्रदीप ने निबंध में जीता पहला इनाम
अमर उजाला ब्यूरो
फोटो 03 सीएचबीपी 56 - 100 मीटर दौड़ में दमखम दिखाते दिव्यांग बच्चे।
फोटो 03 सीएचबीपी 57 - कुर्सी दौड़ में प्रतिभाग करते दिव्यांग बच्चे।
फोटो 03 सीएचबीपी 58 - मेधावी को पुरस्कृत करते प्राचार्य विधिनारायन सिंह।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें