फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: 15 नामजद, 120 पर रिपोर्ट, 25 महिलाएं भी शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। कोतवाली का घेराव और उपद्रव करने के मामले में पुलिस ने 15 लोगों को नामजद करते हुए मंगलवार को संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। साथ ही रिपोर्ट में 20 से 25 महिलाएं व 80 से 120 पुरुषों को भी शामिल किया गया है।
विज्ञापन



कोतवाली में तैनात एसआई राजेश प्रताप सिंह ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि रविवार दोपहर दो बजे जनता कोल्ड स्टोरेज के पास स्थित श्रीकृष्ण अस्पताल में रुचि को गलत इंजेक्शन लगाने के कारण परिजनों द्वारा अस्पताल में तोड़फोड़ की जा रही है। सूचना मिलने पर वह अस्पताल पहुंचा, भीड़ को हंगामा करते देख उच्चाधिकारियों को जानकारी दी। सूचना पर कोतवाल अजय अवस्थी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। परिजनों को समझाने का प्रयास किया पर इन लोगों ने नेशनल हाईवे पर जाम लगा दिया। समझाने बुझाने के बाद भी दीपक गुप्ता निवासी बुद्धू कूंचा, आदेश गुप्ता निवासी ग्रेसीगंज, अतुल पाल निवासी छिबरामऊ, शिवम तिवारी निवासी नौगाई, सत्येंद्र, सचिन निवासी रामनगर ककरइया, आलोक पाल निवासी रामनगर, वैभव, माजिद अंसारी निवासी रिलायंस पेट्रोल पंप के पास, चंद्रशेखर गुप्ता, मयंक गुप्ता व अन्य 20 से 25 लड़कियां व महिलाएं एवं 80 से 90 पुरुष आदि ने एक घंटे तक हाईवे जाम रखा।
रात 11.30 बजे रुचि के पिता की तहरीर पर श्रीकृष्णा हॉस्पिटल के संचालक वैभव दुबे व चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। सोमवार को मृतका के शव के अंतिम संस्कार के बाद रात 8.30 बजे मृतका के परिजन गोपाल दुबे, संजीव ठाकुर, अमन यादव, ध्रुव गुप्ता निवासी गुरसहायगंज 25 से 30 अज्ञात युवकों ने पीपल चौराहे पर मुख्य मार्ग जाम कर दिया। एक घंटे जाम के बाद परिजन साथियों के साथ कोतवाली छिबरामऊ आ गए। कुछ समय थाने के गेट के सामने रोड पर पुनः जाम लगा दिया जिन्हें समझाने का प्रयास किया गया पर नहीं माने। इसी भीड़ में 50 लोग पश्चिमी बाईपास पहुंचकर नेशनल हाईवे जाम कर उपद्रव करने लगे। प्रभारी निरीक्षक गुहरसहायगंज, प्रभारी निरीक्षक विशुनगढ़, प्रभारी निरीक्षक तालग्राम व प्रभारी निरीक्षक सौरिख के साथ मिलकर आधा घंटे बाद काफी समझाने के साथ ही इन सभी को हटाया गया। एसआई की तहरीर पर पुलिस ने राजकीय कार्य में बाधा डालने समेत सात धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन



इनके खिलाफ इन धाराओं में दर्ज हुई रिपोर्ट

1- दीपक गुप्ता सभासद पति, 2- आदेश गुप्ता अध्यक्ष गल्ला आलू व्यापारी संघ, 3- अतुल पाल, 4- शिवम तिवारी, 5- सत्येंद्र, 6- सचिन, 7- आलोक पाल, 8- वैभव, 9- माजिद अंसारी, 10- चंद्रशेखर गुप्ता, 11- मयंक गुप्ता, 12- गोपाल दुबे, 13- संजीव ठाकुर जिलाध्यक्ष भाकियू (औनू), 14- अमन यादव राष्ट्रीय संगठन मंत्री भाकियू (भानू), 15- धु्रव गुप्ता के अलावा 20 से 25 लड़कियां व महिलाएं एवं 80 से 120 पुरुष नाम पता अज्ञात के खिलाफ बीएनएस 191, 191 (2), 352, 324 (2), 126 (2), 121 (1) व आपराधिक कानून (संशोधन) अधिनियम 1932 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें