फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 दिन से टूटी पाइप लाइन, लाखों लीटर पानी बर्बाद

Thu, 26 May 2016 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज
विज्ञापन
हौदापुरवा गांव में टूटी पड़ी पाइप लाइन। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
हौदापुरवा गांव में करीब 15 दिनों से टूटी पड़ी पाइप लाइन से रोजाना लाखों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है। घरों में गंदा पानी जाने से लोग परेशान है। गांव के हैंडपंप भी खराब हैं। ऐसे में शुद्ध पानी के लिए लोगों को इधर उधर भटकना पड़ रहा है। जल निगम में कई बार शिकायत करने के बाद भी कोई अधिकारी ध्यान नहीं दे रहा। सीमा विवाद के चलते अधिकारी एक दूसरे पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं। कलेक्ट्रेट से सटे गांव हौदापुरवा में करीब 15 दिनों से दो जगह पानी की पाइप लाइन टूटी पड़ी है।
विज्ञापन


इससे रोजाना लाखों लीटर शुद्ध पानी बर्बाद होकर नाली में बह रहा है। नाली के पास लीकेज होने के कारण लोगों के घरों में अशुद्ध पानी पहुंच रहा है। लोगों को पीने के पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। गांव के अखिलेश कुमार ने बताया कि पानी की सप्लाई दिन में तीन बार दी जाती है। लेकिन घरों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है। गांव के ही शेर सिंह व प्रधानपति रामसजीव ने बताया कि जल निगम में शिकायत करने के बाद भी कोई अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।

उधर, जल निगम के अधिशासी अधिकारी राजेंद्र सिंह कहना है कि हौदापुरवा हमारे कार्य क्षेत्र में नहीं आता है। इसलिए हम लीकेज नहीं ठीक करवा सकते है। यह काम ग्राम पंचायत का है। ग्राम प्रधान अपने स्तर से लीकेज ठीक कराएं। वहीं नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी बीडी भट्ट ने बताया कि  ग्रामीण क्षेत्र हमारी सीमा में नहीं आता है। इसलिए हम लीके ज को ठीक नहीं करा सकते है। यह काम जल निगम का है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें