कन्नौज। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 128 जोड़ों ने एक दूसरे का हाथ थामा। कार्यक्रम में 124 हिंदू बेटियों के हाथ पीले कर विधि विधान से पाणिग्रहण संस्कार कराया गया। वहीं, चार मुस्लिम जोड़ों का निकाह कराया गया।
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन सोमवार को पीएसएम कॉलेज में किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष वीरसिंह भदौरिया ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि नवरात्र के पावन अवसर पर यह अत्यंत शुभ और मंगलकारी बेला है। जिला समाज कल्याण अधिकारी वेदप्रकाश मिश्रा ने बताया कि योजना में प्रत्येक जोड़े पर एक लाख रुपये खर्च किए जाते हैं। इस दौरान सीडीओ रामकृपाल चौधरी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष विवेक पाठक, मीडिया प्रभारी अभिषेक पांडेय सहित कई अधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।