फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधानसभावार बनेंगे स्ट्रांग रूम, रहेगी कड़ी सुरक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। विधानसभावार स्ट्रांग रूम तैयार किए जाएंगे। यहां ईवीएम व वीवीपैट को कड़ी सुरक्षा में रखा जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी रवींद्र कुमार और एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने अन्य अधिकारियों के साथ मंडी समिति कन्नौज में बनने वाले स्ट्रांग रूम के लिए स्थान का निरीक्षण किया। तीन दुकानों को देखा गया। यहां दीवारों पर प्लास्टर जर्जर हालत में मिला। डीएम ने प्लास्टर दोबारा कराने और खुली खिड़की, दरवाजों को पूरी तरह से बंद कराने के निर्देश दिए। चेतावनी दी कि निर्वाचन कार्य में लापरवाही सामने आई तो संबंधित अफसरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



मंडी सचिव और लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंताओं के साथ मतगणना स्थल के लिए टिन शेडों को भी देखा गया। कार्मिकों और पोलिंग एजेंट के प्रवेश और निकास द्वार के लिए अलग-अलग बैरीकेडिंग लगाने के निर्देश दिए गए। डीएम ने कहा, मीडिया सेंटर की भी व्यवस्था दुरुस्त करें। जिन दुकानों में स्ट्रांग रूम स्थापित होंगे, उन दुकानों के अंदर का क्षेत्रफल नाप कर यह सुनिश्चित करें कि कितनी ईवीएम और वीवीपैट एक दुकान में सुरक्षित रखी जा सकती हैं। इस संबंध में पूर्ण विवरण सहित डिजाइन बनाकर प्रस्तुत की जाए।


जिला निर्वाचन अधिकारी ने प्रेक्षकों, आरओ एवं एआरओ के मतगणना के दौरान खोले जाने वाले कार्यालयों के संबंध में कहा कि कार्यालयों में कंप्यूटर, फैक्स मशीन, टेलीफोन आदि आवश्यक उपकरणों की व्यवस्था कर ली जाए। इस काम को अभी से पूरा कर लें। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने भी मतगणना में ड्यूटी पर लगे पुलिस विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। इस दौरान उपजिला निर्वाचन अधिकारी यूसी उपाध्याय, उप जिलाधिकारी सदर शैलेष कुमार, मंडी सचिव अनिल मौर्य, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


विधानसभावार बनेंगे स्ट्रांग रूम, रहेगी कड़ी सुरक्षा
जिला निर्वाचन अधिकारी ने एसपी के साथ मंडी समिति में स्ट्रांग रूम के लिए स्थान का किया निरीक्षण, तीन दुकानें देखीं, प्लास्टर कमजोर देख फिर से कराने के दिए निर्देश
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें