फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 मार्च तक छूट का लाभ ले बिजली बकायेदार

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। जिले में बिजली विभाग की ओर से चलाई जा रही एक मुश्त समाधान योजना के तहत लाभ लेने के लिए नौ दिन शेष बचे हैं। विभाग दो किलोवाट तक के कनेक्शन व निजी नलकूप संचालकों को योजना का लाभ दे रही है। योजना का अब तक 20 हजार से अधिक लोग लाभ ले चुके हैं। बचे दिनों में अधिक से अधिक लोगों को योजना का लाभ देने के लिए एक बार फिर अवर अभियंता व जेई को जिम्मेदारी दे दी गई है।
विज्ञापन




जिले में जनवरी माह से एक मुश्त समाधान योजना को चालू किया गया है। विभाग की मंशा है कि लंबे समय से बकाया बिल की अदायगी न कर पाने वाले लोग योजना का लाभ ले सकें। उन्हें छूट का लाभ देकर सिर्फ बकाया बिल की रकम को जमा कराकर आदत में बदलाव लाया जा सके। विभाग का मानना है कि कनेक्शन धारक पुराना बकाया जमा कर नए बिल को हर माह समय से जमा करें। इसी को देखते हुए योजना को जिले में लागू किया गया है। शनिवार तक पूरे जिले में बीस हजार से अधिक बकायेदारों ने बकाया बिल को छूट के तहत जमा करने के लिए रजिस्ट्रेशन करा लिया है। अधीक्षण अभियंता जीपी यादव ने बताया कि योजना का लाभ हर बकायेदार को दिया जा सके, इसका प्रयास शुरू कर दिया गया है। जिन लोगों को योजना के बारे में जानकारी नहीं है, उन्हें सचेत करने के लिए अवर अभियंता को लगाया गया है। लाइनमैन को भी 20-20 बकायेदारों के कनेक्शन काटने की जिम्मेदारी दी गई है। जब बकायेदारों के कनेक्शन कट जाएंगे तो वह अपना बकाया बिल जमा करने के लिए बिजली कार्यालय में रजिस्ट्रेशन कराने के लिए पहुंचेंगे। उन्हें योजना का लाभ दे दिया जाएगा। 25 मार्च तक रजिस्ट्रेशन करने की तिथि निर्धारित की गई है। यदि इस के बाद कोई आता है तो उसे पूरा बकाया बिल जमा करना होगा। रजिस्ट्रेशन कराने वाले कनेक्शन धारक अपनी पूरी धनराशि 31 मार्च तक जमा कर सकते हैं। यदि किसी ने रजिस्ट्रेशन कराने के बाद पूरी धनराशि नहीं जमा की तो उस कनेक्शन धारक की रजिस्ट्रेशन धनराशि से दो हजार रुपये काट लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें