तालग्राम/छिबरामऊ। सीडीओ ने सोमवार को तालग्राम व छिबरामऊ ब्लाक का औचक निरीक्षण किया। जिसमें एडीओ कृषि, एडीओ आईएसबी समेत 12 अधिकारी व कई कर्मचारी गैरहाजिर रहे। सभी का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए हैं। अभिलेखों के रखरखाव में कमियां मिलने पर कर्मचारियों की फटकार लगाई।
सोमवार सुबह सीडीओ आरएन सिंह ने ब्लाक छिबरामऊ का निरीक्षण किया। यहां जेई अरुणेश कुमार रावत, मनरेगा सेल में तकनीकी सहायक अरशद खान, कंप्यूटर आपरेटर सत्येंद्र कुमार, डाटा इंट्री आपरेटर सचिन कुमार गैरहाजिर थे। अभिलेखों में कमियां मिलीं। सीडीओ ने फटकार लगाकर सही तरीके से रखने के निर्देश दिए। सीडीओ ने गैरहाजिर सभी अधिकारियों व कर्मचारियों का वेतन काटने के आदेश दिए हैं। इसके बाद ब्लाक तालग्राम में एडीओ आईएसबी संजय दोहरे, एडीओ कृषि अरविंद कुमार, वरिष्ठ सहायक विनय कुमार मिश्रा, लेखाकार संतोष, कनिष्ठ लिपिक आशुतोष गैरहाजिर थे। इसी तरह मनरेगा सेल में सहायक लेखाकार प्रवीन यादव, शिवदत्त, राजेंद्र बाबू, संजय कुुमार, श्रीकांत, बीएमएम मयंक कुमार, साजिया, कंप्यूटर आपरेटर जमाल अहमद व प्रतीक शुक्ला गैरहाजिर थे। सीडीओ ने सभी का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए।