फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनवरी में डाक्टरों, फरवरी में दूसरों को लगेगा कोरोना टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। जनवरी में जिले के डाक्टरों और फरवरी में आम लोगों को कोरोना टीका लगाया जाएगा। वैक्सीन रखने की व्यवस्था पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमण नहीं थम रहा है। लगातार कोई न कोई इसकी चपेट में आ रहे है। टीका ही फिलहाल विकल्प मानते हुए शासन ने हर नागरिक को कोरोना वैक्सीन लगाने का निर्णय लिया है। अधिकारियों के मुताबिक जनवरी के प्रथम सप्ताह में जिले में तैनात डाक्टरों को सबसे पहले टीका लगाया जाएगा। सभी डाक्टरों को टीके लगने का बाद पैरामेडिकल स्टाफ को टीका लगेगा। फरवरी के अंत में आम नागरिकों को टीका लगाने की व्यवस्था की जा रही है।
सीएमओ डा. कृष्ण स्वरूप ने बताया कि कोरोना वैक्सीन जिले में आने की तैयारी कर ली गई है। इसके बाद शासन की जो गाइडलाइन मिलेगी उसी के अनुसार वैक्सीन लगाई जाएगी। जिले में तीन सौ से अधिक डाक्टरों की तैनाती है। इसी तरह जिले की 504 ग्राम पंचायतों व नगर पालिका, नगर पंचायतों में निवास करने बाले करीब 18 लाख लोगों को कोरोना का टीका लगाया जाएगा। वैक्सीन आने का इंतजार किया जा रहा है। शासन के फरमान की इंतजार किया जा रहा है। जैसे ही निर्देश मिलेगा वैक्सीन लगा शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

13 निकले कोरोना पॉजिटिव
कन्नौज। जिले में कोरोना संक्रमण ने फिर तेजी पकड़ी है। सोमवार को आई जांच रिपोर्ट में 13 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं जबकि जिले में 13 लोगों ने कोरोना को मात दी है। अब जिले में संक्रमित की संख्या 3357 पहुंच गई है। अब तक 3245 लोग कोरोना संक्रमण को मात दे चुके हैं। जिले में 68 संक्रमित को उपचार दिया जा रहा है। 44 लोगों की अब तक कोरोना के चलते मौत हो चुकी है। सोमवार को मिले कोरोना संक्रमित में पांच छिबरामऊ और पांच कन्नौज ब्लाक क्षेत्र के हैं। उमर्दा में दो व तालग्राम में एक कोरोना संक्रमित केस मिला है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें