विकास खंड मुख्यालय के सभागार में हुई मनरेगा समीक्षा
बैठक में कार्यों में लापरवाही बरतने वाले ग्राम पंचायत सचिवों और रोजगार
सेवकों को नोटिस जारी किए गए। विकास खंड की 12 ग्राम पंचायतों में अभी तक
मनरेगा कार्य शुरू नहीं हो सके हैं। सभी रोजगार सेवकों, पंचायत सचिवों और
ग्राम प्रधानों को मनरेगा कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए।
बीडीओ
अनिल कुमार ने बताया कि खुबरियापुर, भरौली सिरकनेपुर, छिबरामऊ देहात,
हरिबल्लभपुर, मिघौली, करनौली, खुड़ावा, रूपपुर, विशुनगढ़ आदि 12 ग्राम
पंचायतों में अभी तक मनेरगा कार्य शुरू नहीं हो सके हैं। साथ ही सभी
प्रधानों के साथ वीडीओ, ग्राम सचिवों और रोजगार सेवकों से मनरेगा कार्य में
तेजी लाने तथा जिन ग्राम पंचायतों में अभी तक काम शुरू नहीं हुआ, वहां
कार्य शुरू कराने के निर्देश दिए है।
कहा कि इस सप्ताह तक सभी जाबकार्ड
धारकों के आधार कार्ड की फीडिंग का कार्य पूरा करा लिया जाए। जहां पूरे साल
श्रमिक बजट के सापेक्ष खर्च नहीं हुआ और वहां रोजगार सेवकों की तैनाती थी,
वहां के रोजगार सेवकों को बजट के सापेक्ष कार्य नहीं करने पर मानदेय रोकने
के निर्देश दिए गए।
पौधरोपण और मनरेगा कार्य योजना 28 फरवरी तक हरहाल
में जमा करने के निर्देश दिए गए। बताया कि वर्ष 16-17 में 707 इंदिरा आवास
का लक्ष्य दिया गया था। जिन आवासों का कार्य छत स्तर तक पहुंच गया है। उसकी
दूसरी किश्त के लिए मांग पत्र पेश कर दें। साथ ही मनरेगा से जो मजदूरी अंश
दिया जाना है, उसकी भी डिमांड शीघ्र दें।