फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिल संशोधन के लिए उमड़ी भीड़

Fri, 26 Feb 2016 12:02 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
विद्युत वितरण खंड डिवीजन आफिस में बिल संशोधित कराने के लिए उपभोक्ताओं की भीड़ उमड़ पड़ी। गुरुवार को डिवीजन आफिस में काउंटर लगाकर सुबह 10 बजे से संशोधन कार्य शुरू हुआ। एक्सईएन जेके शर्मा, आरएन वर्मा और एसडीओ सुधांशु श्रीवास्तव ने उपभोक्ताओं की बिल संबंधी शिकायतें सुनी।
विज्ञापन


अधिकांश उपभोक्ताओं की शिकायत थी कि उनके बिल 10 हजार रुपये या इससे ऊपर के मिल रहे हैं। नया इलेक्ट्रानिक मीटर लगाने के बाद उसकी सीलिंग रिपोर्ट नहीं मिलने की शिकायत भी कई लोगों ने की। लोगों का कहना था कि वह एकमुश्त इतनी बड़ी रकम कैसे जमा करे। एक्सईएन आरएन वर्मा ने बताया कि देर शाम तक 350 लोगों के बिलों का संशोधन कर दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें