अमर उजाला ब्यूरो
कन्नौज। मंगलवार को विकास भवन का मुख्य विकास अधिकारी अवधेश बहादुर सिंह ने परियोजना निदेशक विजय प्रकाश वर्मा व उपायुक्त स्वत: रोजगार रामउदरेज यादव के साथ औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कई कर्मचारी और अधिकारी गायब मिले।
जिला विकास कार्यालय में सहायक लेखाकार संजय कुमार मिश्रा, भूमि संरक्षण विभाग में लेखाकार चंद्र कुमार सिंह, जिला पंचायत राज कार्यालय में लिपिक संजीव यादव, सहायक विकास अधिकारी हरिओम सक्सेना, शिव बिहारी शुक्ल, अशोक कुमार सचान गैर हाजिर मिले।
वहीं अपर जिला विकास कार्यालय में ग्राम विकास अधिकारी अभिषेक श्रीवास्तव गैर हाजिर मिले। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण कार्यालय में वरिष्ठ सहायक राम सिंह यादव बिना किसी प्रार्थनापत्र के आकस्मिक अवकाश पर थे। जिला कृषि कार्यालय में वरिष्ठ सहायक कपिल यादव, वरिष्ठ सहायक आशुतोष कुमार गैर हाजिर मिले। सहायक निबंधक सहकारिता कार्यालय में सीओ दिनेश कांत गर्ग, सहयोगी विमलेश कुमार गर्ग गैर हाजिर थे।
जिला अल्पसंख्यक कार्यालय में लिपिक परवीन आरा गैर हाजिर रहे। सीडीओ ने विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि गैर हाजिर रहने वाले कर्मचारियों इससे अवगत कराए। ताकि लापरवाह लोगों पर कार्रवाई की जा सके।
--सीडीओ ने विकास भवन के कार्यालयों का घूम-घूमकर किया निरीक्षण