फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: विश्व हिंदू महासंघ के 11 कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान

Sun, 08 Jun 2025 11:39 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। विश्व हिंदू महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन के उपलक्ष्य पर जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में रविवार को रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ। इस दौरान 11 कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ रक्तदान किया।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष व प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सदस्य भिखारी प्रजापति के निर्देश पर जिलाध्यक्ष भूपेंद्र द्विवेदी की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री का जन्मोत्सव साप्ताहिक रूप से मनाया जा रहा है। इसी क्रम में जिला अस्पताल में रक्तदान कार्यक्रम हुआ। यह रक्त देश के वीर सैनिकों व रक्त की कमी से जूझ रहे मरीजों को भेजा जाएगा। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष हरिनारायण सिंह, सत्यवेंद्र सिंह, सौरभ शुक्ला, गोपाल शुक्ला, अमित तिवारी, अतुल गुप्ता, सुधीर त्रिपाठी, सत्यम गुप्ता, नितिन पाराशर, आशीष शुक्ला व अवनीश तिवारी ने रक्तदान किया। इस मौके पर प्रदेश मंत्री दीपक शुक्ला, मंडल प्रभारी सौरभ तिवारी, समाजसेवी शिवकुमार गोस्वामी, व्यापार मंडल के भागीरथ नगायच, मनीष तिवारी, प्रदीप सिंह, सोनू, शुभम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें