फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: घरेलू गैस-सिलिंडर में आग लगने से एक ही परिवार के 11 लोग झुलसे

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। खाना बनाते समय घरेलू गैस-सिलिंडर का लीकेज पाइप फट गया, जिससे आग लग गई। आग बुझाने के प्रयास में एक ही परिवार के 11 लोग झुलस गए। सिलिंडर से निकली लपटों से छप्पर में भी आग लग गई, जिससे गृहस्थी का सामान राख हो गया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव पनियारेपुर्वा में शंभू पाल के घर में रविवार देर शाम रसोई गैस-सिलिंडर का लीकेज पाइप फट गया, जिससे आग लग गई। आग की तेज लपटों से छप्पर भी जलने लगा। आग की चपेट में आकर 11 लोग झुलस गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों में सभी लोग एक ही परिवार के सदस्य हैं। घायलों में ज्यादातर बच्चे व महिलाएं हैं। शंभू पुत्र रामचंद्र ने बताया कि रविवार को ही सिलिंडर की डिलीवरी ली थी। डिलीवरी मैन के जाने के बाद ही सिलिंडर से गैस का रिसाव शुरू हो गया था।
खाना बनाते समय पाइप ने आग पकड़ ली, जिससे तेज लपटें उठने लगीं। आग बुझाने के प्रयास में 11 लोग बुरी तरह जल गए, इनमें बच्चे और महिलाएं भी हैं। वहीं, जब उन्हें बचाने के लिए पड़ोसी दौड़े तो वह भी इसकी चपेट में आ गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। घटना की जानकारी पर सदर कोतवाल कपिल दुबे भी गांव पहुंच गए और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। जब तक दमकल पहुंची तब तक आग बुझ चुकी थी। कोतवाल ने बताया कि हादसे की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

पनियारेपुरवा गांव में सौरभ पाल के बेटे की छठी का कार्यक्रम था, जिसमें परिवार और रिश्तेदार मिलाकर कुल 25 लोग एकत्र थे। छठी की दावत के लिए खाना बनाते समय अचानक पाइप लीकेज होने से सिलिंडर ने आग पकड़ ली। हादसे में परिवार के लोग और रिश्तेेदार भी जले हैं। डाॅक्टरों के मुताबिक सभी मरीज करीब 20 प्रतिशत जले हैं, जबकि तीन लोग करीब 30 प्रतिशत तक जल गए हैं। सभी को बर्न वार्ड में रखा गया है।

लकी पाल (25)।
रेनू (29)।
आकृति (2) पुत्री सौरभ कुमार।
पीहू (2) पुत्री आशीष कुमार।
बालमुकुंद (26)।
लक्ष्य (1) पुत्र आशीष कुमार।
हार्दिक (3) पुत्र प्रमोद कुमार।
शंभू (59)।
अमरजीत (9) पुत्र शंभू।
अंकित (11) पुत्र हरिश्चंद्र।
बबली (30)।

घरेलू गैस-सिलिंडर का पाइप लीकेज होने से हादसा हुआ है। घायलों में तीन लोग ज्यादा जले हैं, उनका इलाज किया जा रहा है। घटना की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। -रामकेश सिंह, एसडीएम सदर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें