फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौ रुपये बचत का झांसा देकर सीट बुक करते हैं एजेंट

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। रोडवेज बस तथा ट्रैवल्स एजेंसियों की बसों के किराए में सौ रूपए के अंतर का झांसा देकर बुकिंग एजेंट यात्रियों की सीट बुक किया करते हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा भी इन बसों में यात्रियों की अन्य कई सहूलियतें दी जाती हैं। नगर से जयपुर के लिए विमल ट्रैवल्स, रिंकू ट्रैवल्स व पीजी ट्रैवल्स,
गुड़गांव के लिए भदौरिया ट्रैवल्स, गंगा ट्रैवल्स, रामराज ट्रैवल्स, निखिल ट्रैवल्स व सविंद्र ट्रैवल्स, दिल्ली नागलोई के लिए कार्तिकेय
ट्रैवल्स, रामराज ट्रैवल्स, रूपेश ट्रैवल्स व शनि ट्रैवल्स, दिल्ली आनंद बिहार के लिए इंडियन ट्रैवल्स व निखिल ट्रैवल्स की बसों का संचालन होता
है। इन बसों का किराये और रोडवेज की बसों के किराए में लगभग सौ रुपये का अंतर है। इसी बात का लालच दिखाकर बुकिंग एजेंट बस में सीटें बुक किया करते
हैं। इसके अलावा इन बसों में इस बात की भी सुविधा प्रदान की गई है कि दंपति के साथ बच्चों का किराया नहीं लिया जाता था। सीटें फुल कराने की
जिम्मेदारी उठाने वाले एजेंटों को सिर्फ प्रति सवारी बुकिंग का 25 से 30 रुपये कमीशन मिलता था। अपने कमीशन की ही धनराशि से यह कमीशन एजेंट इन बसों का प्रचार प्रसार भी करते थे। इन बसों में जयपुर व आनंद बिहार के लिए 300 रुपये, गुड़गांव व नोगलाई दिल्ली के लिए 350 रुपये किराया निर्धारित थे। इन बसों में यात्री चाहे फर्रुखाबाद से बैठे, या गुरसहायगंज या फिर छिबरामऊ किराया निर्धारित था।
विज्ञापन

यात्रियों की आड़ में बसों में होता अवैध कारोबार
फर्रुखाबाद, गुरसहायगंज व छिबरामऊ से संचालित होने वाली इन ट्रैवल्स एजेंसियों की बसों में महंगे पार्सलों का अवैध कारोबार होता था। इन
पार्सलों में कारचोब द्वारा तैयार हुए महंगे कपड़े भिजवाए जाए जाते थे। इन बसों के माध्यम बगैर जीएसटी बिल कटे लाखों रूपए के कपड़े इधर उधर होते
थे। यह मामला उस समय उजागर हुआ, जब विमल ट्रैवल्स की बस की डिग्गी में फंसे कुछ यात्रियों में कपड़ों की गांठे पहले से ही रखे होने की जानकारी दी। इसके अलावा भी इन बसों के माध्यम से कई अन्य अवैध कारोबार नगर सहित फर्रुखाबाद व कन्नौज जनपद में फलफूल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें