जलालाबाद। हाइटेंशन लाइन का पोल टूटने से इलाके के 10 गांवों में 24 घंटे से बत्ती गुल है। लोग पानी के लिए तरस गए। वहीं बैटरी रिक्शा चार्ज न होने से क्षेत्रीय मार्ग पर ई-रिक्शा कम चले। इससे लोगों को दिक्कत हुई।
गुगरापुर गांव के पास सोमवार की शाम चार बजे छोटे बच्चे को बचाने के चक्कर में ट्रैक्टर हाईटेंशन लाइन के पोल से टकरा गया। इससे पोल टूट गया। विभागीय लापरवाही से रात भर कई गांव अंधेरे में डूबे रहे। दोपहर बाद दूसरा पोल लगाया गया, इसके बाद आपूर्ति शुरू हो सकी। शाम चार बजे से बिजली गुल होने से सबमर्सिबल नहीं चल सके, इससे पीने के पानी की दिक्कत हुई। वहीं इनवर्टर भी बंद हो गए। साथ ही बैटरी रिक्शा चलाने वाले जब शाम को गांव पहुंचे तो बिजली न होने से बैटरी चार्ज नहीं हो सका।
वहीं विद्युत पोल टूटने से गुगरापुर, बल्लूपुरवा, नरेंद्रपुर, खजुआ, हनुमंतखेड़ा, मल्हानपुरवा, तरपुरवा, जलालाबाद, सफियापुर, मूसरी गांव की बिजली गुल रही। अधिशासी अभियंता आरके भारती ने बताया कि जेई को मौके पर भेजा गया है। जल्द ही पोल सही कराकर आपूर्ति बहाल करा दी जाएगी।