फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: महिला सचिवों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। महिला ग्राम विकास अधिकारी और ग्राम पंचायत अधिकारियों ने अपने उत्पीड़न और मानसिक शोषण के उद्देश्य से असुरक्षित ब्लॉकों में तैनाती का आरोप लगाते हुए मंगलवार को डीएम को ज्ञापन सौंपा है। सचिवों का कहना है कि सुरक्षा और निवास की दृष्टि से कन्नौज, छिबरामऊ और तिर्वा जैसे विकास खंड ही उपयुक्त हैं। जानबूझकर उन्हें दूरस्थ और असुरक्षित क्षेत्रों में तैनात किया जा रहा है।
विज्ञापन

महिला सचिवों ने डीएम को बताया कि जिले में 18 महिला सचिवों में से 13 विवाहित हैं और नौ के बच्चे एक से पांच साल के बीच हैं। क्षेत्र-संबंधी नौकरी होने के कारण इन महिलाओं को दूरस्थ विकास खंडों और क्लस्टरों से आने-जाने में काफी कठिनाई होती है, और अक्सर अंधेरा होने के बाद ही वे घर पहुंच पाती हैं। यह स्थिति उनके लिए न केवल असुविधाजनक है, बल्कि सुरक्षा की दृष्टि से भी चिंताजनक है। महिला सचिवों ने दावा किया कि उन्होंने कई बार उच्चाधिकारियों को लिखित और मौखिक रूप से अपनी समस्याओं से अवगत कराया है और अनुकूल तैनाती की मांग की है।
महिला सचिवों ने जिलाधिकारी से सदर, उमर्दा और छिबरामऊ ब्लॉकों में तैनाती की मांग की है और दूरस्थ क्लस्टरों को आवंटित न करने का आग्रह किया है। इसके अतिरिक्त, उन्होंने सुझाव दिया है कि शाम पांच बजे के बाद होने वाली विकास खंड और जिला स्तरीय बैठकों में उन्हें व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने के बजाय, उनकी समीक्षा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (वीसी) के माध्यम से की जाए। ज्ञापन सौंपने वालों में प्रियंका सिंह, नीलम शर्मा, रंजीता, लक्ष्मी सिंह, मनीषा पटेल, पूजा सिंह, रत्नांजली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें