फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: 10 मोटराइज्ड और 30 ट्राई साइकिल वितरित

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। समाज कल्याण राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार असीम अरुण ने शनिवार को पुलिस लाइन रोड स्थित वृद्धाश्रम में दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें पात्र दिव्यांगजनों को आवागमन में सुविधा और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से 10 मोटराइज्ड ट्राई साइकिल तथा 30 सामान्य ट्राई साइकिल वितरित की।
विज्ञापन


उन्होंने बताया सरकार का उद्देश्य है कि दिव्यांगजन किसी पर निर्भर न रहें और उन्हें शिक्षा, रोजगार, आवागमन तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं में समान अवसर प्राप्त हों। सहायक उपकरणों का वितरण इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। कहा कि पात्र दिव्यांगजनों तक शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पारदर्शी एवं प्रभावी ढंग से पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है।
राज्य मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि पात्र दिव्यांगजनों को शासन द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। कोई भी पात्र व्यक्ति योजनाओं से वंचित न रहे, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। कार्यक्रम के दौरान ट्राई साइकिल पाकर दिव्यांगजनों के चेहरों पर खुशी देखने को मिली। कार्यक्रम में जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी महेंद्र प्रताप सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी वेद प्रकाश मिश्रा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें