फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मुलायम ने सगों को ठगा, केजरीवाल भ्रष्ट'

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह ने कहा कि सपा कार्यकर्ता ही नहीं, मंत्री और विधायक तक गुंडई कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसा कोई सगा नहीं, जिसे मुलायम ने ठगा नहीं।
विज्ञापन


मेरठ में भाजपा की विजय शंखनाद रैली स्थल पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि इस बार भाजपा पूर्ण बहुमत से सरकार बनायेगी और उसी दिन से सपा की उल्टी गिनती शुरू हो जायेगी। यूपी में 80 में से कांग्रेस को 6, सपा को 8, बसपा को 9, रालोद को जीरो, भाजपा को 57 सीटें मिलेंगी। 1998 में जब मैं मुख्यमंत्री था, तो भाजपा ने 85 में से 60 सीटें जीती थीं।

टिकट वितरण पर कहा कि प्रत्याशी लोकप्रियता और कार्यकर्ताओं में स्वीकार्यर्ता के हिसाब से तय होना चाहिये। जिताऊ, टिकाऊ और स्वच्छ छवि को महत्व दिया जाए।सपा सरकार पर कहा कि यूपी में साढ़े चार मुख्यमंत्री हैं। आजम खां, मुलायम सिंह, रामगोपाल, शिवपाल और आधे अखिलेश। मुख्यमंत्री और नेता के तौर पर मुलायम को 100 में से 20 और अखिलेश को 18 नंबर देता हूं।
विज्ञापन

केजरीवाल पर बरसे कल्याण

कल्याण सिंह ने अयोध्या मुद्दे पर कहा कि मंदिर सरकार नहीं बनाती। साधु संत और सामाजिक संस्थाएं बनाती हैं। सरकार तो मार्ग प्रशस्त करती है। अयोध्या में राम मंदिर बनकर रहेगा। हाईकोर्ट भी मान चुका है, वह राम जन्मभूमि है।

मुजफ्फरनगर दंगे के लिए उन्होंने आजम खां को जिम्मेदार ठहराया। कहा कि जब हिंदु युवकों का कत्ल हुआ था, तभी कार्रवाई हो जाती तो दंगा नहीं होता। आजम के दबाव में कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद जो हुआ, वह प्रतिक्रिया थी। मेरे समय में दंगा तो दूर एक घंटे का कर्फ्यू तक नहीं लगा। आज यूपी की स्थिति बिहार से बदतर है।

आम आदमी पार्टी का वजूद यूपी में नकारते हुए कहा कि केजरीवाल दूसरों को भ्रष्ट बता रहे हैं। लेकिन सबसे बड़े भ्रष्ट वही हैं। उन्होंने सरकारी नौकरी में रहते हुए राजनीति की, बच्चों की कसम खाने के बाद भी कांग्रेस का समर्थन लिया, अन्ना आंदोलन के चंदे का हिसाब नहीं दिया।
विज्ञापन

'सपा में दम है तो ऐसी रैली करके दिखाए'

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने शनिवार को रैली स्थल पर मंच से लेकर मैदान तक की तैयारियों पर संतुष्टि जताते हुए कहा कि सपा और बसपा उत्तर प्रदेश में मुकाबले से बाहर हो चुकी हैं। डा. वाजपेयी ने कहा कि इस रैली का 87 देशों में लाइव टेलीकास्ट होगा। इसके लिए आईटी प्रकोष्ठ के 150 सदस्यों की टीम जुटी है। यह टीम मंच के पास ही पंडाल में बैठेगी। पुलिस-प्रशासन सुरक्षा के बहाने ऐसा कोई काम न करे, जिससे जनता को परेशानी हो। रैली में महिलाओं और बच्चों के बैठने की अलग व्यवस्था की गई है।

डा. वाजपेयी ने कहा कि यूपी में सपा की सरकार है। मैं चुनौती देता हूं कि इस मैदान में वह ऐसी रैली करके दिखाए। उन्होंने मुलायम सिंह के बयान (गुजरात का जितना बजट है, उतने की तो यूपी में विकास योजनाएं चल रही हैं) पर कहा कि उन योजनाओं का हश्र भी यूपी वाले देख रहे हैं। जिला योजनाओं में पिछले साल का 37 प्रतिशत बजट ही रिलीज हुआ है। बच्चे टैबलेट का इंतजार कर रहे हैं, साड़ी-कंबल आज तक बंटे नहीं हैं। यूपी में अगर गुजरात से कुछ बढ़ा है तो वह है अपराध और दंगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें