फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्री पद से इस्तीफा देकर वाराणसी में मोदी को ललकारा

Thu, 03 Apr 2014 12:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी के वाराणसी लोकसभा के प्रत्याशी कैलाश चौरसिया ने एक नाटकीय घटनाक्रम में बुधवार की शाम राज्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को फैक्स भेजकर लोकसभा चुनाव तक मंत्रीपद से मुक्त करने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन


साथ ही भाजपा के प्रधानमंत्री पद के प्रत्याशी नरेंद्र मोदी से नैतिकता के आधार पर गुजरात का मुख्यमंत्री पद छोड़कर चुनाव लड़ने की चुनौती दी है।

प्रदेश के बाल विकास पुष्टाहार एवं बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री कैलाश चौरसिया दिन में सेवापुरी के सेक्टर और बूथ प्रभारियों की बैठकों में शामिल रहे। इसके बाद उन्होंने शिवपुर के उमरहां में पार्टी कार्यालय का उद्घाटन किया। सिगरा स्थित अपने कार्यालय लौटने के बाद उन्होंने मुख्यमंत्री को अपना इस्तीफा भेज दिया।
विज्ञापन

'सीएम पद से इस्तीफा दें मोदी'

त्यागपत्र में उन्होंने कहा है कि ‘मैं वाराणसी लोकसभा का प्रत्याशी हूं। चुनाव तक राज्यमंत्री पद से मेरा त्यागपत्र स्वीकार करें।’ इस्तीफे की पुष्टि करते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री से बात हुई है और वह त्यागपत्र को मंजूरी के लिए राज्यपाल के पास भेज देंगे।

मोदी को चुनौती देते हुए कैलाश ने कहा कि विभिन्न क्षेत्रों से चुनकर आने वाले सांसद प्रधानमंत्री का चुनाव करते हैं। इस संवैधानिक व्यवस्था को दरकिनार करते हुए नरेंद्र मोदी खुद को प्रधानमंत्री पद के दावेदार के रूप में पेश कर रहे हैं तो उन्हें भी नैतिक साहस दिखाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि यदि मोदी को अपनी जीत का भरोसा है तो वह भी गुजरात के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देकर चुनाव मैदान में उतरें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें