फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jyoti Maurya Case: अब सफाईकर्मी पति आलोक ने किया ये काम, SDM पत्नी ज्योति मौर्य से विवाद पर कह दी बड़ी बात

Mon, 17 Jul 2023 03:02 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, उत्तर प्रदेश

सार

पीसीएस अफसर पत्नी ज्योति मौर्य और पति आलोक के बीच चल रहे विवाद पर 18 अगस्त को कोर्ट में सुनवाई होगी। पिछली सुनवाई में ज्योति मौर्य कोर्ट में पेश नहीं हुई थी। वहीं, आलोक मौर्य ने मुकदमे की पैरवी के लिए एक सप्ताह की छुट्टी ली हुई है। 
विज्ञापन
Jyoti Maurya Case - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीसीएस अफसर पत्नी ज्योति मौर्य से विवादों के बीच चर्चा में आए पंचायत राज विभाग के सफाईकर्मी आलोक मौर्य ने मुकदमे की पैरवी के लिए एक सप्ताह की छुट्टी ली हुई है। ताकि 18 जुलाई को वह अपना पक्ष मजबूती से रख सकें। आजमगढ़ के रहने वाले आलोक मौर्य अपने परिवार के साथ 20 वर्षों से प्रयागराज के झलवा में रहते हैं। 
विज्ञापन


इस दौरान साल 2010 में उसकी शादी वाराणसी की रहने वाली ज्योति के साथ हुई थी। सफाईकर्मी आलोक की तैनाती विहार विकास खंड के गोगौर ग्राम पंचायत में है।अफसर पत्नी ज्योति से विवाद के बाद चर्चा में आए आलोक ने मुकदमे की पैरवी के लिए ग्राम प्रधान नवीन सिंह पिंटू से एक सप्ताह का अवकाश लिया हुआ है। 

आलोक ने बताया कि चूंकि 18 जुलाई को मुकदमे की तारीख लगी हुई है। इसलिए वह मजबूती के साथ पैरवी करने में लगा है। अनहोनी की आशंका को देखते हुए अब वह परिवार से दूर कमरा किराए पर लेकर रहने को विवश है। आरोप है कि अफसर पत्नी के साथ उसके साथी होमगार्ड कमांडेंट ने भी उसे धमकी दी थी। 
विज्ञापन


जिससे वह खतरा महसूस कर रहा है। आलोक ने बताया कि चूंकि मामला न्यायालय में विचाराधीन है। ऐसे में वह अभी कुछ नहीं बोलेगा। जिस ज्योति के लिए उसने अपनी जिंदगी दांव पर लगाई, आज वही उसके जीवन में उथल पुथल मचाकर बदनाम कर रही है।
Trending Videos

इससे पहले, सफाई कर्मी पति आलोक कुमार मौर्य से विवाद मामले में 11 जुलाई को प्रयागराज फैमिली कोर्ट मे सुनवाई के दौरान ज्योति मौर्या हाजिर नहीं हुईं। उनके वकील ने हाजिरी माफी की अर्जी कोर्ट में दी, जबकि ज्योति के पति आलोक मौर्य न्यायालय मे हाजिर हुए थे। अब इस मामले में 18 अगस्त को मामले की अगली सुनवाई होगी।

 

आलोक मौर्य के वकील ने जवाब दाखिल करने के लिए ज्योति मौर्य की ओर से दाखिल वाद की कॉपी मांगी। ज्योति मौर्य ने पति आलोक कुमार मौर्य से अलग होने के लिए फैमिली कोर्ट में अर्जी दाखिल की है। पीसीएस अफसर बनने के बाद ज्योति मौर्य और आलोक मौर्य के बीच संबंधों में दरार आ गई थी।

 

होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे से पत्नी का अफेयर

आलोक ने ज्योति मौर्य पर होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे से संबंध होने का आरोप लगाया है। ज्योति मौर्य ने पति आलोक कुमार मौर्य और उनके परिवार के लोगों पर दहेज उत्पीड़न का धूमनगंज थाने में केस दर्ज करा रखा है। दोनों के बीच विवाद का मामला सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ है। ज्योति मौर्य और आलोक मौर्य के बीच विवाद का मामला सुर्खियों में बना हुआ है।


 
विज्ञापन

आलोक और ज्योति की शादी वर्ष 2010 में हुई थी। बाद में 2015 में यूपीपीएससी में एसडीएम के पद पर ज्योति मौर्य का चयन हो गया। ज्योति मौर्य ने एसडीएम के पद पर 16 वी रैंक हासिल की थी। ज्योति मौर्य इन दिनों बरेली के चीनी मिल में जीएम के पद पर तैनात हैं। जबकि पति आलोक कुमार मौर्य ग्राम पंचायत विभाग में प्रतापगढ़ जिले में कार्यरत हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें