फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसने किया संत आसाराम बापू संग मजाक?

Sun, 07 Apr 2013 12:18 AM IST
अलीगढ़/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस की अज्ञात लाशों से संबंधित वेबसाइट जिपनेट डॉट इन पर कुछ घंटों के लिए संत आसाराम बापू का फोटो अपलोड होने की घटना से बापू के अनुयायी बेहद आहत हैं।
विज्ञापन


इसे लेकर संत आसाराम ट्रस्ट के दिल्ली स्थित मुख्यालय ने संज्ञान लिया है और ट्रस्ट की ओर से सिविल लाइन पुलिस को एक नाराजगी भरा पत्र लिखा गया है, जो स्थानीय अनुयायियों को भेजा है।

कठोर कार्रवाई की मांग
उनको जिम्मेदारी सौंपी है कि इस खत को पुलिस तक पहुंचाया जाए। पत्र में भद्दा मजाक करने वाले के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की गई है।

संत श्री आसाराम आश्रम ट्रस्ट वंदे मातरम मार्ग रविंद्र रंगशाला नई दिल्ली की ओर से स्थानीय अनुयायी श्याम नगर निवासी आयकर अधिवक्ता सत्येंद्र गर्ग को इंस्पेक्टर सिविल लाइन के नाम संबोधित पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन


अनुयायियों को पहुंचाई ठेस
इसमें कहा गया है कि पुलिस ने वेबसाइट पर अज्ञात लाश के संग आसाराम बापू का फोटो अपलोड कर उनके अनुयायियों को तो ठेस पहुंचाई ही गई है। साथ में बापू संग भी मजाक हुआ है।

यह सब हुआ है सिविल लाइन से जुड़ी लाश के सिलसिले में। इसके लिए सिविल लाइन पुलिस को अपने स्तर पर आईटी एक्ट के तहत ऐसे व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसके खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन


आयकर अधिवक्ता का कहना है कि उन्हें ट्रस्ट मुख्यालय से पत्र मिला है और जिम्मेदारी मिली है कि इस पत्र को पुलिस तक पहुंचाया जाए।

वे स्थानीय ट्रस्ट के लोगों के साथ मिलकर पत्र सौंपने पुलिस अधिकारियों के पास जाएंगे। उन्होंने इस कृत्य पर खेद भी जताया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें