फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती को मां और युवक को भाई को सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। जीआरपी ने शुक्रवार को राजधानी एक्सप्रेस से उतारे गई युवती को उसकी मां और युवक को उसके भाई के सुपुर्द कर दिया। जांच के दौरान कोई अनैतिक गतिविधि नहीं पायी गई। बाद में वे सब वापस दिल्ली के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन

जीआरपी ने बुधवार की रात दो बजे टीटीई की सूचना पर निजामुद्दीन से हैदराबाद जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस से एक युवक- युवती को झांसी स्टेशन पर उतारा था। युवक के पास यात्रा टिकट था, जबकि युवती उसके साथ बिना टिकट यात्रा कर रही थी। युवक ने बताया था कि उसका परिवार अफगानी शरणार्थी है और दिल्ली में रहता है। वह हैदराबाद में नौकरी करता है। युवती उसके हिंदू दोस्त की साली है, जो हैदराबाद में रहता है। दोस्त के कहने पर ही वह उसकी साली को हैदराबाद लेकर जा रहा है। जीआरपी को युवक की बताईं बातों पर शंका हुई। सूचना पर इंटेलिजेंस ब्यूरो की टीम भी जीआरपी थाने पहुंच गई। हर तरह से छानबीन के बाद युवक की बातें सही पायी गईं। शुक्रवार को युवती की मां और युवक का भाई दिल्ली से आ गए। आवश्यक कार्रवाई के बाद दोनों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें