फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने फांसी लगाकर दी जान, नहीं पता चला कारण

विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
ललितपुर। थाना कोतवाली अंतर्गत शहर के मोहल्ला पटेल नगर में किराए के मकान में एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

थाना नाराहट अंतर्गत ग्राम खिरिया, हाल शहर के मोहल्ला पटेल नगर में किराए के मकान में रहने वाले प्रसन्न कुमार (18) पुत्र रामगोपाल कुशवाहा बीए प्रथम वर्ष का छात्र था और एक चूड़ी की दुकान पर काम करता था। बृहस्पतिवार को प्रसन्न कुमार काम पर नहीं गया और दोपहर में खाना खाने के बाद कमरे में अंदर चला गया और दरवाजे भी अंदर से बंद कर लिए। शाम तक जब उसका कमरा नहीं खुला तो पड़ोस के ही एक युवक ने उसे आवाज लगाई, लेकिन भीतर से कोई जवाब नहीं मिलने पर उसने दरवाजा भी खोलने का प्रयास किया। लेकिन दरवाजा नहीं खुला। उसने खिड़की के पास लगी जाली से झांककर देखा तो युवक रस्सी के सहारे पंखे के कुंदे पर फांसी पर लटक रहा था। जिस पर उसने तत्काल इसकी सूचना उसके परिजनों व पुलिस को दी। कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और दरवाजा तोड़कर युवक के शव को फंदे से उतारा। मृतक के बड़े दादा रामसेवक ने बताया कि मृतक दो भाइयों में छोटा था और बीए की पढ़ाई करने के साथ दुकान पर काम करता था। उसने यह कदम किन कारणों से उठाया, इसका पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें