फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाने के मसालों में मिलाया जा रहा लकड़ी और ईंट का बुरादा

विज्ञापन
adulteration in masala
विज्ञापन
झांसी। खाने में मसालों को स्वाद बढ़ाने के लिए डाला जाता है लेकिन इस स्वाद में मिलावटखोरों ने सेंध लगाई है। ज्यादा और जल्द मुनाफे के लिए मसालों में लकड़ी से लेकर ईंट का बुरादा मिला रहे हैं, जो खाने के स्वाद को फीका करता है और सेहत को नुकसान पहुंचाता है। मिलावटखोर इतनी सफाई से मिलावट करते हैं कि उसे आसानी से नहीं जान पाते हैं। शहर की थोक और खुदरा मंडियों में हल्दी, धनिया, जीरा से लेकर काली मिर्च तक में घालमेल किया जा रहा है, लेकिन मिलावटखोरों के खिलाफ कोई बड़ी कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

खाने-पीने की चीजों में हो रही मिलावट से मसाले भी अछूते नहीं हैं। सब्जियों को स्वादिष्ट बनाने के लिए ब्रांडेड से लेकर खुदरा बिकने वाले मसालों में धड़ल्ले से मिलावट का खेल चल रहा है। थोड़े से मुनाफे के चक्कर में दुकानदार लोगों को बीमारियां परोस रहे हैं। मसालों में सबसे ज्यादा उपयोग होने वाली हल्दी, मिर्च, धनिया, काली मिर्च, जीरा आदि में बहुत ज्यादा मिलावट हो रही है। हल्दी को ज्यादा चमकीला बनाने के लिए लेड क्रोमोट की मिलावट किया जाता है। इसके पाउडर में पीला रंग व चॉक पाउडर मिलाया जाता है। मिर्च पाउडर में भी हानिकारक रंग की मिलावट होती है।
धनिया व जीरा पाउडर में धान की भूसी और लड़की के कुन्नी का प्रयोग किया जा रहा है। अन्य मसालों में भी अरवा चावल की खुद्दी, चना का छिलका, पत्तियों के डंठल आदि का प्रयोग किया जाता है। आमलोगों के लिए यह पकड़ना मुश्किल है। इस मिलावट के कारण लोग पेट सहित कई अन्य गंभीर बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। वहीं, हींग में भी अरारोट मिलाया जा रहा है। अरारोट में तो महक होती नहीं, लिहाजा उसमें हींग की खुशबू वाला रसायन मिला दिया जाता है। इस मिलावट से हींग बहुत उम्दा किस्म की मालूम पड़ती है, लेकिन कुछ समय बाद रसायन की महक उड़ कर खत्म हो जाती है, लेकिन उसका नुकसान बरकरार रहता है।
विज्ञापन

मिलावटी सामान बेचने वालों के लिए जुर्माना से लेकर सजा तक का प्रावधान है। मिलावटी खाद्य पदार्थ की बिक्री रोकने को खाद्य विभाग समय-समय पर अभियान चलाकर नमूने लेता है। अब फिर छापेमारी तेजी की जाएगी। - नरेंद्र कुमार, प्रभारी अभिहीत अधिकारी।
मिलावटी मसाले के सेवन करने की वजह से कैंसर, दिमागी बुखार, हृदयरोग, उच्च रक्तचाप, त्वचा संबंधी रोग होने का खतरा रहता है। वहीं, नवजात शिशुओं के लिए इनका सेवन करना और भी खतरनाक हो सकता है। - डॉ. डीएस गुप्ता, फिजीशियन, जिला अस्पताल।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें