फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं को रोजगार के लिए मिलेगा 5 लाख का ऋण : मनीष

विज्ञापन
विज्ञापन
- मोंठ में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत बैठक आयोजित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मोंठ। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत मोठ ब्लॉक में क्रेडिट मिशन की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सरकार द्वारा बनाई गई इस महत्वाकांक्षी योजना की विस्तृत जानकारी दी गई। जिसका उद्देश्य युवाओं को स्वरोजगार के लिए प्रेरित करना और उन्हें वित्तीय सहायता प्रदान करना है।
बैठक में खंड विकास अधिकारी राकेश त्रिपाठी, उपायुक्त उद्योग झांसी मनीष कुमार ने योजना की जानकारी देते हुए बताया कि युवा उद्यमियों को अधिकतम 5 लाख तक का ब्याज मुक्त ऋण प्रदान किया जाएगा। इस ऋण में 10 प्रतिशत राशि सरकार द्वारा सब्सिडी के रूप में दी जाएगी। जबकि 10 प्रतिशत राशि लाभार्थी को स्वयं निवेश करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस योजना के अंतर्गत युवा फूड प्रोसेसिंग, होम केयर प्रोडक्ट्स जैसे विभिन्न व्यवसाय शुरू कर सकते हैं, जिससे वे आत्मनिर्भर बन सकें। इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदकों की आयु 21 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। साथ ही न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 8वीं पास होनी आवश्यक है। आवेदक के पास आईटीआई, पॉलिटेक्निक, कौशल विकास या विश्वकर्मा योजना के तहत कोई प्रशिक्षण प्राप्त किया हो। वह युवा ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें