फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेल्फी लेने के चक्कर में बांध में डूबा युवक, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गए एक युवक की सेल्फी लेने के चक्कर में सुकुवा-ढुकुवा बांध में डूबने से मौत हो गई। इससे परिवार में कोहराम मच गया। दो घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस शव को पानी से बाहर निकाल सकी।
विज्ञापन

थाना प्रेमनगर इलाके के ईसाईटोला कमल सिंह कॉलोनी निवासी विनोद कुमार का पुत्र शिवम (18) शनिवार को अपने चार दोस्त प्रिंस, मयंक, राहुल और सिंबू के साथ पिकनिक मनाने सुकुवा-ढुकुवा बांध पर गया हुआ था। सेल्फी लेने के चक्कर में सभी बांध के अंदरूनी हिस्से में पहुंच गए और चट्टान पर खड़े होकर मोबाइल से फोटो लेने लगे। इसी दरम्यान शिवम का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में पहुंच गया। ये देखकर उसके दोस्तों में चीखपुकार मच गई। उन्होंने बचाने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो सके। बांध पर मौजूद अन्य लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। तैराकों की मदद से पुलिस ने पानी में शिवम की तलाश शुरू कर दी। जानकारी होने पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। दो घंटे की मशक्कत के बाद उसका शव गहरे पानी में मिला, जिसे पुलिस ने पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इधर, शिवम की मौत की जानकारी होने पर घर में कोहराम मच गया। मां का करुण क्रंदन सुन आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। विदित हो कि विनोद कुमार पेशे से मजदूर हैं। उनके दो पुत्र हैं। इनमें शिवम छोटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें