फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत

Sat, 27 Jun 2026 02:37 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। बबीना के कोटी चमरउआ गांव निवासी श्रीपत उर्फ चीका (30) की शुक्रवार दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मौत की वजह साफ न होने पर परिजनों ने पुलिस बुला ली। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के साथ ही मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


परिजनों ने पुलिस को बताया कि श्रीपत की शादी नहीं हुई। वह परिवार में सबसे छोटा था। वह शराब पीने का आदी था। शुक्रवार सुबह ही उसने शराब पी ली। शराब पीकर गांव में घूम रहा था। यह देखकर उसके भाई धर्मेंद्र उसे घर ले आया। घर के बाहर ही उसे लिटा दिया। कुछ देर बाद जब खाना लेकर आया, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। परिजन ने धोखे से जहर खिलाने का आरोप लगाया है हालांकि जहर से मौत होने की बात साफ नहीं हुई है। बबीना थाना प्रभारी विनय साहू का कहना है कि शरीर में चोट के निशान नहीं हैं। शराब पीने का वह आदी था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत की वजह मालूम चल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें