झांसी। खजुराहो वंदेभारत ट्रेन शुक्रवार सुबह के बजाय 7:04 घंटे की देरी से शाम को झांसी पहुंची। गाड़ी हजरत निजामुद्दीन स्टेशन से पुटबैक (पुनर्निर्धारण) होने के कारण दोपहर रवाना हो सकी। वहीं हजरत निजामुद्दीन जाने वाली वंदेभारत साढे पांच घंटे की देरी से 23:45 बजे झांसी पहुंची। वंदेभारत का इंतजार कर रहे यात्रियों ने टिकट निरस्त कराकर यात्रा रद्द कर दी।
हजरत निजामुद्दीन से चलकर खजुराहो जाने वाली खजुराहो वंदेभारत (22470) निर्धारित समय से 7:04 घंटे की देरी से झांसी पहुंची। रेल अफसरों के अनुसार, गाड़ी हजरत निजामुद्दीन स्टेशन पर पुटबैक की गई थी। इस संबंध में यात्रियों को यात्रा से पहले ही एसएमएस के जरिए सूचना दी गई। गाड़ी सुबह छह बजे की जगह दोपहर 12:47 बजे हजरत निजामुद्दीन स्टेशन से चली। इस कारण झांसी शाम 17:31 बजे झांसी पहुंची।
वहीं लौटकर खजुराहो स्टेशन से हजरत निजामुद्दीन जा रही वंदेभारत (22469) साढे पांच घंटे की देरी से करीब रात 11:50 झांसी पहुंची। घंटों देरी से चल रही गाड़ी को लेकर झांसी स्टेशन से महज एक यात्री के अलावा खजुराहो, ग्वालियर से कई यात्रियों ने टिकट निरस्त कराकर यात्रा रद्द कर दी। पीआरओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि गाड़ी हजरत निजामुद्दीन से ही पुटबैक की गई थी।