फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेसीबी की चपेट में आने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। ललितपुर के किल्चवारा में जेसीबी की चपेट में आने से घायल हुए युवक की रविवार को मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक के भाई ने जेसीबी चालक पर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

ललितपुर के उदयपुरा निवासी जगपाल यादव (32) बजाज पावर प्लांट में एक फर्म के माध्यम से लोडर चलाने का काम करता था। पांच फरवरी को जेसीबी की चपेट में आ गया था। उसे उपचार के लिए महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में दाखिल कराया गया था। यहां रविवार की सुबह युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। यहां पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद उसके भाई प्रहलाद ने बताया कि मृतक का कुछ दिनों पहले जेसीबी चालक से विवाद हो गया था। हालांकि, तब समझा-बुझाकर मामला शांत कर दिया गया था। लेकिन, जेसीबी चालक तब से ही भाई से रंजिश रखने लगा था। मौका मिलते ही उसने जेसीबी चढ़ाकर भाई की हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें